यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 58 के नए मामले, 49 मरीज हुए ठीक

लखनऊ, 08 अगस्त: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 49 है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 593 है। रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में किसी की भी मृत्यु नहीं हुई है। 10 जिलों में कोरोना का एक भी एक्टिव केस नहीं है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 39070 Covid-19 Case दर्ज, कोरोनावायरस अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    up record 58 new coronavirus cases in last 24 hours

    50 जिलों में कोरोना का एक भी मामला नहीं हुआ दर्ज

    अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 50 जिलों में कोरोना का कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। 75 जिलों में से 10 जिले ऐसे हैं, जहां एक भी सक्रिय मामला नहीं है। प्रदेश में इस वक्त संक्रमण अपने निचले स्तर पर हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल कोविड वैक्सीन की 2,91,010 डोज लगाई गई। अब तक प्रदेश में 4,52,01,804 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई जा चुकी है। इनमें से 83,91,745 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है।

    प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 593 रह गए

    प्रसाद ने बताया कि सर्विलांस की गतिविधि वृहद स्तर पर लसक्रिय मामले घटकर 593 रह गए गातार चल रही है। प्रदेश में अब तक 3,58,68,538 घरों में रहने वाले 17,24,21,361 लोगों का सर्वेक्षण किया गया है। कल 2,91,010 वैक्सीन की डोज दी गई हैं। उन्होंने बताया कि अब तक वैक्सीन की कुल 5.35 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण न्यूनतम स्तर पर है, सक्रिय मामले घटकर 593 रह गए हैं। उन्होंने बताया कि इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष '3T' की रणनीति को जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+