मां की तेरहवीं में शामिल होने के लिए नहीं मिली छुट्टी तो सिपाही ने दी आत्महत्या की धमकी, एक महीने की छुट्टी मंजूर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पुलिसकर्मी मां के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर काट रहा था। छुट्टी नहीं मिलने से परेशान सिपाही ने आखिरकार वीडियो के जरिए पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से गुहार लगाई और आत्महत्या तक की धमकी दे डाली। सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उच्च अधिकारियों तक पहुंचा। इसके बाद सिपाही की गुहार सुन ली गई और उसे एक महीने की छुट्टी की मंजूरी दे दी।

up police constable threatens to kill self gets leave for one month

2 दिसंबर को है सिपाही की मां का तेरहवीं संस्कार

आरक्षी जय प्रकाश सरोज डायल 112 में तैनात हैं। जय प्रकाश की माता का देहांत हो गया है। तेरहवीं संस्कार 2 दिसंबर को होना है। सिपाही छुट्टी के लिए एसपी ऑफिस में गया हुआ था। सिपाही का आरोप है कि एसपी ऑफिस में तैनात एसआई ने डांटकर भगा दिया। साथ ही बोला कि छुट्टी नहीं मिलेगी। आहत सिपाही जय प्रकाश ने आत्महत्या की धमकी देते हुए वीडियो वायरल कर दिया।

एक महीने की छुट्टी मंजूर

पुलिस के आला अधिकारियों से त्रस्त होकर आरक्षी जय प्रकाश सरोज ने कहा, अपनी ही मां की तेरहवीं में न पहुंच पाने के कारण हम अपने गांव में किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रह जाएंगे। वीडियो वायरल होने के बाद उच्च अधिकारियों तक जा पहुंचा तो उन्होंने सिपाही की गुहार सुन ली और कांस्टेबल को एक महीने की छुट्टी की मंजूरी दे दी ताकि कांस्टेबल अपनी माँ की तेहरवीं में शामिल हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+