यूपी पंचायत चुनाव 2021: 20 जिलों में 55 प्रधान और 70428 सदस्य चुने गए निर्विरोध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद अलग-अलग पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। प्रदेश के 20 जिलों में ग्राम पंचायत के 70 हजार 428 सदस्य और 55 ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा 371 क्षेत्र पंचायत सदस्य के साथ ही 6 जिला पंचायत के सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। 6 जिला पंचायत में बलरामपुर के 2 , कानपुर देहात, चन्दौली, फिरोजाबाद एवं सिद्धार्थनगर के एक-एक सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

up panchayat election 2021 55 gram pradhan elected unopposed

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि जनपद अमेठी के 10 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 3 ग्राम पंचायत प्रधान एवं 3983 ग्राम पंचायत सदस्य तथा जनपद उन्नाव के 19 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 02 ग्राम पंचायत प्रधान तथा 5745 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चयनित हुए हैं।

इसी तरह औरेया जिले में 15 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 2 ग्राम पंचायत प्रधान तथा 2517 ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा जनपद कानपुर देहात में 10 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 3222 ग्राम पंचायत सदस्य, जनपद कासगंज में 13 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 2822 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

वहीं जनपद चन्दौली में 26 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 03 ग्राम पंचायत प्रधान, जालौन जिले में 05 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 2793 ग्राम पंचायत सदस्य, जनपद देवरिया में 30 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 03 ग्राम पंचायत प्रधान तथा 7513 ग्राम पंचायत सदस्य, जनपद पीलीभीत में 31 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 09 ग्राम पंचायत प्रधान तथा 2100 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

इसके अलावा फतेहपुर जिला में 26 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 01 ग्राम पंचायत प्रधान तथा 4794 ग्राम पंचायत सदस्य, जनपद फिरोजाबाद में 18 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 01 ग्राम पंचायत प्रधान तथा 1997 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.इसी प्रकार जनपद बलरामपुर में 17 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 12 ग्राम पंचायत प्रधान तथा 616 ग्राम पंचायत सदस्य, जनपद बलिया में 31 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 03 ग्राम पंचायत प्रधान तथा 5720 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

वहीं जनपद बाराबंकी में 26 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 09 ग्राम पंचायत प्रधान तथा 6199 ग्राम पंचायत सदस्य, जनपद मेरठ में 42 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 3159 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए. जनपद मुरादाबाद में 22 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 3368 ग्राम पंचायत सदस्य, जनपद मीरजापुर में 7 जिला पंचायत सदस्य, 5 ग्राम पंचायत प्रधान तथा 3390 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा जनपद शामली में 5 क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा 1626 ग्राम पंचायत सदस्य, सिद्धार्थनगर में 13 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 2 ग्राम पंचायत प्रधान तथा 6940 ग्राम पंचायत सदस्य तथा हमीरपुर 5 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं 1924 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+