UP News: अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे महंत परमहंस, बोले- स्वामी प्रसाद मौर्य को बाहर करे सपा
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्वामी प्रसाद के विवादित बयानों से आहत होकर परमहंस अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ पहुंच गए।
Swami Paramhans: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों से आहत होकर महंत परमहंस सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा को हर हाल में पार्टी से बाहर करना चाहिए।

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों से आहत महंत परमहंस उनकी शिकायत करने के लिए लखनऊ में अखिलेश यादव से मिलने के लिए उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद को पार्टी से निकाला जाए या फिर उनसे माफी मंगवाई जाए।
परमहंस ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य पार्टी को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए वह अखिलेश यादव से अपील करने आए हैं कि वह स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करें और आगे इस तरह का विवादित बयान से देने से रोका जाए। गौरतलब है कि सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार हिन्दूओं को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के एमएलसी और पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्या (Swami Prasad Maurya) एक बार फिर से धार्मिक मामलों पर विवादित बयान दिया है। रामचरित मानस के बाद सुंदरकांड कराने को लेकर उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट के जरिए 97 फीसदी हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है।
स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने जनवरी महीने में गोस्वामी तुलसीदास रचित 'रामचरितमानस' को सामाजिक भेदभाव और नफरत फैलाने वाला कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। एक समाचार चैनल से बात करते हुए, 2022 के यूपी विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी से अलग हुए सपा नेता ने कहा कि महाकाव्य के कुछ छंद पिछड़े समुदाय और दलितों के लिए जातिवादी और अपमानजनक" थे और उन्हें हटा दिया जाना चाहिए।इ












Click it and Unblock the Notifications