UP News: विधानसभा के सामने परिवार समेत क्यों जान देना चाहता था शख्स, सामने आई ये वजह

UP News: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को विधानभवन के सामने एक परिवार ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस की तत्परता से सभी लोगों को आत्मदाह करने से बचा लिया गया। घटना शुक्रवार लगभग 12:20 बजे हुई, जब राजकमल रावत (34) ने अपनी समस्या के समाधान के लिए आत्मदाह करने का निर्णय लिया।

निगोहा थाना क्षेत्र के निवासी राजकमल ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया था, लेकिन इसी दौरान वहां पर तैनात महिला सिपाही लक्ष्मी देवी और स्थानीय पुलिस ने उसे देख लिया। उसके बाद राजकमल और उसके परिवार के लोगों को हजरतगंज थाने लाया गया और उनसे पूछताछ की गई।

UP News Lucknow Assembly Husband-Wife

झूठे मुकदमे से परेशान है परिवार

पुलिस की पूछताछ में राजकमल ने आरोप लगाया कि उसके खिलाफ विपक्षियों शहंशाह, इशरत अली और समीर अली द्वारा आईपीसी की धारा 307 के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मुकदमे के कारण वह साढ़े तीन माह तक जेल में रहा।

राजकमल द्वारा यह भी बताया गया कि जब वह जेल गया तो उसके परिवार के लोग काफी परेशान हुए। अब जब वह जेल से छूट गया और बाहर आया तो अभी भी उसके विपक्षी उसे तथा उसके परिवार के लोगों को लगातार परेशान कर रहे हैं। विपक्षियों के हरकत से वह काफी परेशान हो गया है।

इसी से परेशान होकर शुक्रवार को राजकमल अपनी पत्नी नीतू कुमारी (27), पुत्री जिया सिंह (06), पुत्र रुद्रांश (03), और पुत्री जियांशी (08) को लेकर लखनऊ पहुंचा। विधानभवन के बाहर वह 5 लीटर का एक गैलन निकाला।

गैलन का ढक्कन खोलकर वह अपने ऊपर और पत्नी तथा बच्चों के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने जा रहा था इसी दौरान पुलिसकर्मियों से पकड़ लिया। पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़े जाने के बाद राजकमल बार-बार छोड़ देने की गुहार लगाता रहा।

राजकमल से बात करने के बाद हजरतगंज थाने की पुलिस ने निगोहा थाने की पुलिस से भी फोन पर बात की। राजकमल से बात करने के बाद पुलिस ने उसे न्याय और उसके व उसके परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए वापस भेज दिया।

UP News: सपा विधायक को धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, गिरफ्तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+