UP News: सपा विधायक को धमकाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करना भाजपा नेता को पड़ा भारी, गिरफ्तार

UP News: कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी को भाजपा नेता धीरज चड्ढा द्वारा अपमानित किए जाने का मामला सामने आया है। धीरज चड्ढा ने नसीम सोलंकी को फोन पर धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

इस मामले में पुलिस से शिकायत करने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना के खिलाफ थाने में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। देर रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया और आरोपी को हिरासत में लिया।

UP News BJP leader Neeraj Chaddha samajwadi party

शुक्रवार सुबह में किया गया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि नसीम सोलंकी को धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार सुबह आरोपी धीरज चड्ढा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाजपा नेता द्वारा सपा विधायक को फोन कर धमकी दिए जाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि जन प्रतिनिधियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन लोगों ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वायरल ऑडियो से बढ़ी विवाद

इस विवाद के बीच, धीरज चड्ढा और विधायक नसीम सोलंकी के बीच बातचीत के दो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन ऑडियो में धीरज चड्ढा ने महिला विधायक से अभद्र भाषा में बात की। इससे पहले भी एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें धीरज ने नसीम सोलंकी के साथ अभद्रता की थी।

इस घटना ने कानपुर के राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। समाजवादी पार्टी और भाजपा नेताओं के बीच तनाव स्पष्ट देखने को मिल रहा है। सपा कार्यकर्ता इस तरह के अपमान को लेकर काफी नाराज हैं और वे चाहते हैं कि भाजपा नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+