UP News: नैमिष धाम पहुंचे सीएम योगी, बोले- पहले दीपक तले अंधेरा था, बीजेपी सरकार ने किया विकास
CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सीतापुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में भाग लिया। सीएम ने सीतापुर के चक्रतीर्थ नैमिषारण्य धाम में लोगों से बातचीत कर वहां मिल रही सुविधाओं और कॉरिडोर को लेकर चल रहे काम का जायजा भी लिया और झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया।

दरअसल नैमिषारण्य विकास परिषद के गठन के बाद योगी पहली बार नैमिष धाम पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मां ललिता देवी के दर्शन किया और वहां के संतों से चक्रतीर्थ को लेकर विचार विमर्श किया। इस मौके पर योगी ने कहा कि तीर्थस्थलों के विकास के लिए सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath interacts with people at Chakratirtha Naimisharanya Dham in Sitapur pic.twitter.com/xPr5gIRkQr
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 1, 2023
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस धार्मिक स्थल के विकास में किसी भी चीज की कमी नहीं होने देंगे। हम चाहते हैं कि यह तीर्थस्थल एक बार फिर अपनी वही पहचान पा सके जो आदिकाल में हुआ करती थी।
पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि लखनऊ से कुछ ही दूरी पर होने के बाद भी यहां का विकास नहीं हुआ। एक तरह से दीपक तले अंधेरा ही था। लेकिन जब से बीजेपी की सरकार आयी है तब से यूपी के सभी तीर्थस्थलों का विकास हुआ है। सरकार नैमिष का विकास करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। पैसे की कोई कमी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications