UP News: सीएम योगी का प्रयागराज दौरा, कुम्भ और माघ मेले को लेकर दिए अधिकारियों को यह निर्देश
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रयागराज के दौरे पर रहे। पुलिस लाइंस स्थित मैदान पर बने हेलीपैड पर दोपहर 3:30 बजे सीएम योगी का हेलीकॉप्टर उतरा। इसके बाद वह संगम नोज पर पहुंचे और विधि विधान से गंगा पूजन किया। सीएम योगी अक्षय वट भी पहुंचे। इस दौरान सीएम योगी ने कुंभ की तैयारी के साथ माघ मेले की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने उन्हें विस्तार से पूरी जानकारी दी। इस मौके पर अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम योगी ने माघ मेले में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद हेलीकॉप्टर से उतरने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद केसरी देवी पटेल, महापौर उमेश चंद गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन वाजपेयी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, सतुआ बाबा सहित अनेक लोगों ने स्वागत किया।

सीएम योगी ने संगम तट पर मां गंगा का पूजन किया। इसके बाद उन्होंने कुंभ 2025 और माघ मेला 2024 के कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सीएम योगी ने संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। सीएम योगी के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए। सीएम योगी ने जिला घाट दशाश्वमेघ घाट के निर्माण कार्य एवं अक्षय वट, पातालपुरी व सरस्वती को कॉरिडोर आदि के कार्यों का निरीक्षण एवं समीक्षा की। मुख्यमंत्री के साथ चल सकती मंत्री स्वतंत्र देव के अलावा लोक निर्माण विभाग मंत्री जितेंद्र प्रसाद औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल सहित सभी विधायक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन के दौरान उनकी सुरक्षा में 3000 से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई। सूबेदारगंज से लेकर संगम तक छापी छापी पर जवान तैनात किए गए। मुख्यमंत्री योगी ने माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारी की भी समीक्षा बैठक की। ऐसे में पुलिस विभाग देर रात तक औपचारिक तैयारियों में जुटा रहा।












Click it and Unblock the Notifications