UP News: SGPGI के डायरेक्टर आरके धीमान समेत यूपी के 12 लोगों को मिला पद्मश्री सम्मान

Repubilc Day: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित एसजीपीजीआईएमएस के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान और उत्तर प्रदेश के 11 अन्य लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

धीमान

संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआईएमएस), लखनऊ के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमान को गुरुवार को उत्तर प्रदेश के 11 अन्य लोगों के साथ पद्म श्री से सम्मानित किया गया। केंद्र ने गुरुवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी की।

प्रोफेसर धीमान ने कहा कि, "मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि मेरे काम को पहचान मिल रही है। पंजाब के 22 जिलों में हेपेटाइटिस सी के उन्मूलन, लखनऊ में कोविड प्रबंधन और SOTTO की स्थापना करके अंग दान अभियान शुरू करने में मेरे काम को सरकार द्वारा मान्यता दी गई है। यह पुरस्कार मुझे और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा।"

पीतल मरोरी शिल्पकार बाबू राम यादव ने मुरादाबाद से फोन पर कहा कि, मेरी कला ने मुझे बड़ी पहचान दिलाई है। मैं पुरस्कार पाकर खुश हूं।'' दरअसल उनके पास पारंपरिक शिल्पकला तकनीकों का उपयोग करके जटिल पीतल की कलाकृतियाँ बनाने का छह दशकों से अधिक का अनुभव है।

केंद्र द्वारा गुरुवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी पद्म श्री पुरस्कार विजेताओं की सूची में उत्तर प्रदेश के जिन लोगों के नाम शामिल हैं, उनमें खलील अहमद, नसीम बानो (कला), राम चेत चौधरी (विज्ञान और इंजीनियरिंग), पीजीआई के डायरेक्टर राधा कृष्ण धीमान को चिकित्सका के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा राजाराम जैन (साहित्य एवं शिक्षा), गौरव खन्ना (खेल), सुरेंद्र मोहन मिश्रा (मरणोपरांत कला), राधे श्याम पारीक (चिकित्सा), नवजीवन रस्तोगी (साहित्य एवं शिक्षा), गोदावरी सिंह (कला), उर्मिला श्रीवास्तव (कला) और बाबू राम यादव (कला) शामिल हैं।

a
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+