UP MLC election : बीजेपी के 9 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी भी रहे मौजूद
लखनऊ, 09 जून: बीजेपी के 9 उम्मीदवारों ने लखनऊ में विधान परिषद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी विधान परिषद में मौजूद रहें। बता दें, यूपी में विधान परिषद चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। प्रदेश में 13 विधान परिषद सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए गए हैं। जिसमें से भाजपा के 9 और सपा के 4 उम्मीदवार हैं। सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

बीजेपी के सभी 9 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
बीजेपी के सभी 9 उम्मीदवारों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भूपेंद्र सिंह, दयालु मिश्रा, जेपीएस राठौर, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी, दानिश अंसारी, बनवारी लाल दोहरे और मुकेश शर्मा ने नामांकन फाइल किया। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत बीजेपी के अन्य मंत्री मौजूद रहे। बीजेपी के एमएलसी प्रत्याशी नरेंद्र कश्यप की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में उनकी जगह उनके प्रस्तावक ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
सपा के चारों उम्मीदवारों ने भी फाइल किया नामांकन
इससे पहले समाजवादी पार्टी के सभी चारों प्रत्याशियों ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। सपा ने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल यादव शाहनवाज खान शब्बू और जासमीर अंसारी को विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications