विवादित बयानों का विवादित जवाब, कांग्रेस के इमरान मसूद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अपनी जमीन तलाश रही कांग्रेस ने आखिरकार लंबे समय की जद्दोजहद के बाद राज्यसभा सांसद राज बब्बर को यूपी कांग्रेस का अध्यक्ष चुन लिया है। लेकिन पार्टी के उपाध्यक्ष के रुप में जिस तरह से इमरान मसूद को चुना गया है वह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

राज बब्बर बने यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष, क्यों?

UP is all set to become best pitch for the controversy in 2017 election

पीएम मोदी की बोटी-बोटी करने का दिया था बयान

इमरान मसूद लोकसभा चुनाव 2014 के दौरान काफी चर्चा में आये थे, उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के बारे में विवादित बयान देकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने पीएम मोदी को बोटी-बोटी काट देने का विवादित बयान दिया था।

इस प्रकरण के चलते इमरान मसूद को जेल भी जाना पड़ा था और उनपर आपराधिक मामला भी दर्ज हुआ था। लेकिन इन सब विवादों को भुलाकर पार्टी ने उन्हें उपाध्यक्ष चुना है। ऐसे में समझने वाली बात यह है कि आखिर किन वजहों से पार्टी ने उन्हें यह अहम पद दिया है।

इमोशनल दांव: प्रियंका लड़ेंगी रायबरेली से विधानसभा चुनाव!

विवादित बयानों का विवादित जवाब

यूपी में तकरीबन हर पार्टी में विवादित बयान देने वाले नेता है और इन्ही नेताओं को चुनौती देने के लिए मुमकिन है कांग्रेस ने यह नयी रणनीति बनायी है। एक तरफ जहां सपा में अबू आजमी, आजम खान, भाजपा में योगी आदित्यनाथ, साक्षी महाराज जैसे तमाम नेता हैं तो अब कांग्रेस भी इस फेहरिस्त में शामिल हो गयी है। इमरान मसूद के अलावा राजेश मिश्र, राजाराम पाल, भगवती प्रसाद को भी पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष की भूमिका दी है। पार्टी ने राजबब्बर को प्रदेश उपाध्यक्ष की भूमिका दी है और वह भी अपने तीखे बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते है।

राज बब्बर रहेंगे अगुवा

हाल ही में उन्होंने पंपोर हमले में मारे गये जवान के घर पहुंचकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनका सीना 56 इंच का नहीं बल्कि उनका पेट 56 इंच का है। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। आपको बता दें कि राजबब्बर तीन बार कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं, इस बार वह उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य हैं।

बहरहाल देखने वाली बात यह है कि इस बार यूपी चुनावों में बयानो के शूरमा किस तरह से यूपी की राजनीतिक सरगर्मी को बढ़ाते हैं। लेकिन एक बात तो तय है कि इस बार यूपी चुनाव में तमाम ऐसे बयान सुनने को मिलेंगे जिसकी अपेक्षा नहीं है, इसी क्रम में कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+