यूपी: अस्पताल में शादी का जश्न, ठुमके लगाते रहे डॉक्टर, मरीज परेशान
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में अस्पतालों और डॉक्टरों की लापरवाही कोई नई बात नयी है। ताजा मामला बुलंदशहर के जिला अस्पताल का है, जहां अस्पताल में मरीजों का इलाज करने के बजाए डॉक्टर डीजे की म्यूजिक पर ठुमके लगाते रहे। अस्पताल में शादी का जश्न देर रात तक चलता रहा। देर रात तक इस शादी में तेज आवाज में फिल्मी गीत बजते रहे और डॉक्टर और अस्पताल के स्टॉफ ठुमके लगाने में व्यस्त रहे। जबकि अस्पताल में भर्ती मरीज रातभर परेशान रहे। इलाज के लिए डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन डॉक्टरों को तो दावत खाने से फुर्सत ही नहीं थी। पीएम मोदी के वाराणसी को जल्द मिलेगी मेट्रो, जानिये पूरा ब्योरा

शादी का कार्यक्रम जिला महिला अस्पताल में तैनात एक स्टॉफ की बेटी का था, जो कि अस्पताल में ही बने कर्मचारी वार्ड रहती है। शादी का आयोजन अस्पताल के आंगन में किया गया। देर रात रात तक गाने-बजाने और खाने-पीने का प्रोग्राम चलता रहा। जबकि अस्पताल में भर्ती करीब दो सौ मरीज डीजे के बंद होने का इंतजार करते रहे।
बहरहाल शादी हो गई, धूम धड़ाका हो गया, लेकिन इसके साथ ही कई सवाल भी खड़े गए हैं। मसलन सरकारी अस्पताल के परिसर में शादी करने की अनुमति किसने दी, शादी के दौरान देररात तक कानफोडू संगीत बजाने की इजाजत किसने दी और मरीजों को हुई परेशानी का जिम्मेदार कौन हैं। ममाला जब सामने आया तो स्वास्थ्य मंत्री एसपी यादव ने सीएमओ और सीएमएस को हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ये भी आश्वासन दिया है कि इस तरह की घटना भविष्य में नहीं होगी और दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications