शर्मनाक: यूपी सरकार के अधिकारी ने जबरदस्ती महिला सहकर्मी के निजी अंगों पर लगाया हाथ, Video वायरल

लखनऊ, 11 नवंबर: लखनऊ सचिवालय में तैनात यूपी सरकार के एक अधिकारी की शर्मनाक हरकत सामने आई है। अनु सचिव इच्छाराम यादव ने बापू भवन की गैलरी में एक संविदाकर्मी से छेड़छाड़ की। महिला ने इसका वीडियो खुद बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। महिला ने इस मामले में 29 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 12 दिन बाद अब पुलिस से इच्छा राम यादव को गिरफ्तार किया है।

तीन साल से अश्लील हरकतें कर रहा था अधिकारी

तीन साल से अश्लील हरकतें कर रहा था अधिकारी

लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता अल्पसंख्यक विभाग में संविदा पर तैनात है। पीड़िता ने अलसंख्यक कल्याण विभाग में तैनात अनु सचिव इच्छाराम यादव पर यौन शोषण लगाया है। महिला ने साक्ष्य के तौर पर आरोपी का वीडियो भी बनाया। महिला का आरोप है कि इच्छाराम यादव 2018 से लगातार छेड़छाड़ आ रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता था।

महिला के निजी अंगों पर जबरदस्ती लगाया हाथ

महिला के निजी अंगों पर जबरदस्ती लगाया हाथ

परेशान होकर पीड़िता ने अधिकारी का वीडियो बना लिया। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी अनु सचिव इच्छाराम यादव ऑफिस में बैठी महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। वह कभी महिला के शरीर के निजी अंगों पर हाथ लगाता है तो कभी मुंह पर, तो कभी उसके हाथ पकड़कर अपने निजी अंगों पर लगाने की कोशिश करता है। महिला बचने की कोशिश करती है, इसके बावजूद आरोपी जबरदस्ती करता है।

पुलिस ने महिला की शिकायत के 12 दिन बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने महिला की शिकायत के 12 दिन बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

इस वीडियो के संबंध में जब इच्छाराम यादव से पक्ष पूछा गया तो उसने कहा, 'पुलिस से पूछो, हां मैं वीडियो में हूं। आप को क्या लेना देना है।'' बता दें, संविदाकर्मी महिला ने 29 अक्टूबर को हुसैनगंज थाने में अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। एडीसीपी सेंट्रल ख्याति गर्ग ने बताया कि इस पूरे मामले में मुकदमा 29 अक्टूबर को दर्ज किया जा चुका है और आगे की विवेचना प्रचलित है। इस महिला को बयान दर्ज करने के लिए दो-तीन बार बुलाया गया है, दोनों तरफ के जो भी साक्ष्य होंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+