Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी परिवार से मुक्त जमीन पर बनेंगे सरकारी फ्लैट, LDA ने मांगी जमीन
यूपी की योगी सरकार अब मुख्तार और उसके परिवार के कब्जे से मुक्त जमीन पर लखनऊ में पीएम आवास बनवाएगी।
Chief Ministern Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने माफिया अतीक अहमद के बाद अब पूर्वांचल के माफिया डान मुख्तार अंसारी और उसके परिवार के नाम पर जब्त की गई जमीन पर 72 सरकारी फ्लैटों का निर्माण कराया जाएगा।
मुख्तार परिवार के कब्जे से मुक्त हुई जमीन
बताया जा रहा है कि मुख्तार, उसकी पत्नी अफशां अंसारी, उसके शाले, बेटे और भाई अफजाल अंसारी के नाम से अवैध रूप से लखनऊ के डाली बाग में सम्पत्तियां खरीदी गई थीं। यहां बड़े बड़े मकान बनाए गए थे जिसे योगी की पहली सरकार में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया है।

माफिया और उसके परिवार के कब्जे से छुड़ाई गई भूमि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैटों के निर्माण के लिए यह जमीन लखनऊ विकास प्राधिकरण ने जिलाधिकारी लखनऊ से मांगी है। डीएम की मंजूरी के बाद यह जमीन एलडीए को दी जाएगी जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
एलडीए ने डीएम से मांगी जमीन
इस मामले को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी का कहना है कि डालीबाग में स्थित जमीन पर 72 सरकारी फ्लैटों बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए डीएम को पत्र लिखकर जमीन मांगी गई है।
बांदा जेल में बंद है मुख्तार अंसारी
गौरतलब है कि माफिया डान मुख्तार अंसारी इस समय यूपी की बांद जेल में बंद है। इसके अलावा उसके विधायक बेटे अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निखत अंसारी भी जेल में है। मुख्तार की पत्नी अफंशा अंसारी को पुलिस लंबे समय से तलाश रही है। मुख्तार के बड़े भाई और पूर्व सांसद अफजाल अंसारी भी गाजीपुर की जेल में बंद हैं।
अतीक परिवार से मुक्त जमीन पर भी बने थे पीएम आवास
इससे पहले प्रयागराज में गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर बने 76 फ्लैटों का निर्माण कराया था। दो महीने पहले पुलिस हिरासत में अतीक अहमद की हत्या कर दी गई थी। ये फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा था, "2017 से पहले कोई भी माफिया गरीबों की जमीन पर कब्जा कर उन्हें बेसहारा छोड़ देता था. लेकिन अब ऐसे माफियाओं और दबंगों से मुक्त कराई गई जमीन पर फ्लैट बनाए जा रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications