'100 सीटों पर अंतर अभी भी 500 वोटों के आसपास है, सतर्कता में कोई कोताही ना बरतें...', सपा की अपील
लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में भले ही बीजेपी को जबरदस्त बढ़त मिलती दिखाई दे रही हो, लेकिन समाजवादी पार्टी लगातार अपने और गठबंधन के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए अंतिम परिणाम तक सतर्कता बरतने और डटे रहने की अपील कर रही है।

'कोई कोताही ना बरतें कि अभी भी 60% मतों की गिनती बाकी है'
समाजवादी पार्टी ने दोपहर 1 बजकर 26 मिनट पर अपने ऑफिशियल ट्वविटर हैंडल से एक ट्वीट में लिखा, ''समाजवादी पार्टी गठबंधन के पदाधिकारी गण कार्यकर्ता एवं नेता इस बात को ध्यान में रखकर सतर्कता में कोई कोताही ना बरतें कि अभी भी 60% मतों की गिनती बाकी है और 100 सीटों पर अंतर अभी भी 500 वोटों के आसपास है। आप सभी डटे रहे एवं अंतिम परिणाम तक सावधानी बरतें।''
रुझानों में बीजेपी को बहुमत
बता दें, , यूपी विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिल गया है। समाजवादी पार्टी को 2017 के मुकाबले 45 सीटों का फायदा होता नजर आ रहा है। अभी तक कुल 310 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें बीजेपी 227 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, सपा 107 पर बढ़त बनाई हुई है। बसपा 6 सीटों पर और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।












Click it and Unblock the Notifications