up election 2022: लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, चुनावी अभियान का करेंगी आगाज
लखनऊ, 09 सितंबर: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव का आगाज करने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा राजधान लखनऊ गई हैं। उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा गुरुवार को निर्धारित समय से पहले ही लखनऊ पहुंची हैं। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा 'मोना' ने उनका स्वागत किया। इस दौरान यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू नदारद रहे। ऐसे में चर्चा शुरू हो गई है कि लल्लू को प्रदेश अध्यक्ष पद से पत्ता कट सकता है।
Recommended Video

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठक करेंगी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार से लखनऊ के दौरे पर हैं। प्रियंका लखनऊ एयरपोर्ट से शीला कौल के आवास पहुंची। कल सुबह प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। वह शुक्रवार और शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में बैठक करेंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पार्टी की रणनीति तैयार की जाएगी। लखनऊ में पार्टी के नेता प्रियंका के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मिशन 2022 को लेकर रणनीति तैयार करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार को हटाने की चर्चा
प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ पहुंचीं, एयरपोर्ट पर कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता अराधना मिश्रा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू नदारद रहे। इसके बाद से ही उन्हें हटाए जाने की चर्चा शुरू हो गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अजय कुमार लल्लू का प्रदेश अध्यक्ष पद से पत्ता कट सकता है। वहीं, किसी युवा को यूपी में कांग्रेस की कमान सौंपी जा सकती है।
अजय कुमार लल्लू ने लखीमपुर में निकाला ट्रैक्टर मार्च
बता दें, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज लखीमपुर खीरी में हैं। अजय कुमार ने गुरुवार को लखीमपुर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। यूपी कांग्रेस ने ट्वीट किया, किसान विरोधी भाजपा सरकार के कुनितियों और तानाशाही रवैये पर किसान का ट्रैक्टर चलेगा। घमंडी सरकार के दंभ को कुचला जायेगा। किसान, किसान की सरकार बनायेगा।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications