'दलितों के साथ चाय पियो और फिर समझाओ कि वोट...', यूपी भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

'दलितों के साथ चाय पियो और फिर समझाओ कि वोट...', यूपी भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

लखनऊ, 15 नवंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव है, जिसमें अब कुछ ही महीनों का समय शेष बचा है। ऐसे में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सत्ताधारी पार्टी बीजेपी समेत सभी राजनीतिक पार्टी मैदान में उतर चुकी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

Recommended Video

    UP Election 2022: Swatantra Dev Singh ने BJP कार्यकर्ताओं को दी ये सलाह | वनइंडिया हिंदी
    UP Election 2022 BJP State President Swatantra Dev Singh Dalit Samaj Lucknow Uttar Pradesh

    बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि, '100 दलितों के साथ चाय पीएं और उन्हें समझाएं कि वोट राष्ट्रवाद के आधार पर डाले जाते हैं, न कि जाति, धन या क्षेत्र के आधार पर।' स्वतंत्र देव सिंह ने यह बात ओबीसी सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन और वैश्य व्यापारी सम्मेलन के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जाति और क्षेत्र से ऊपर उठकर आजादी की लड़ाई लड़ी तब देश को स्वतंत्रता मिली।

    इतना ही नहीं, स्वतंत्र देव सिंह ने मंच से बोलते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में गुंडाराज का खात्मा हुआ है। प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है। प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं। यूपी की पहचान बदल रही है। प्रदेश की 23 करोड़ जनता खुद सुरक्षित महसूस कर रही है। कहा कि भाजपा किसी एक परिवार का विकास करने वाली पार्टी नहीं है बल्कि राष्ट्रहित ही हमारा मकसद है। जनता भाजपा के कार्यों से संतुष्ट है और इस बार भी प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही है। भारत अब मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कश्मीर से धारा 370 हटाई गई जो कि बीते 70 साल में कोई सरकार नहीं कर सकी थी। वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अगर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरा करना है इसलिए कठिन परिश्रम करें और 2022 में भगवान राम के लिए भाजपा की सरकार बनाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+