CM Yogi ने रामपुर के पुलिस अधिकारी को बनाया दरोगा, रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। सीएम योगी ने रामपुर के घूसखोर पुलिस अधिकारी को डिमोट करते हुए दरोगा बना दिया है। गृह विभाग की तरफ से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है।

प्रमोशन पाकर डिप्टी एसपी के पद तैनात हुए थे विद्या किशोर शर्मा
डिप्टी एसपी विद्या किशोर शर्मा की 2021 में रामपुर में तैनाती हुई थी, जहां उन पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था। जांच में आरोप साबित होने के बाद सीएम योगी ने कड़ा एक्शन लिया है। गृह विभाग ने ट्वीट में जानकारी देते हुए लिखा, ''रामपुर सदर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी/उपाधीक्षक विद्या किशोर शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है।'' विद्या किशोर शर्मा की नियुक्ति यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर हुई थी, प्रमोशन पाकर वे डिप्टी एसपी के पद पर तैनात हुए थे।
सीओ के घूस लेने का वीडियो हुआ था वायरल
बता दें, मुख्यमंत्री योगी की रामपुर में एक जनसभा के दौरान महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल के संचालक विनोद यादव और तत्कालीन इंस्पेक्टर गंज रामवीर यादव ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसमें पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. जिसके बाद इस मामले में पांच लाख की घूस लेते हुए सीओ विद्या किशोर का एक वीडियो वायरल हो गया।
सीएम योगी ने लिया कड़ा एक्शन, डिप्टी एसपी से बनाया सिपाही
मामला अफसरों के संज्ञान में आया, जिसके बाद इंस्पेक्टर और अस्पताल संचालक पर एफआईआर दर्ज की गई। साथ ही, घूस लेने वाले तत्कालीन सीओ को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में सीएम योगी के आदेश पर शासन ने इसकी जांच कराई। एएसपी मुरादाबाद की जांच में सीओ पर भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए। अब सीएम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है।












Click it and Unblock the Notifications