देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र का CM बनने की योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं
लखनऊ। लंबे समय से चले रहे सियासी घमासान के बीच शनिवार को महाराष्ट्र में बीजेपी-एनसीपी की नई सरकार का गठन हो गया है। देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। जबकि अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री और अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है।

सीएम योगी ने किया ये ट्वीट
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र में बीजेपी-एनसीपी की सरकार बनने के बाद ट्वीट किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, 'देवेंद्र फडणवीस को सीएम और अजित पवार को डिप्टी सीएम रूप में शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि यह सरकार जनकल्याण के प्रति समर्पित होकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी तथा उन्नति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगी।'
श्री @Dev_Fadnavis जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं श्री @AjitPawarSpeaks जी को उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
मुझे विश्वास है कि यह सरकार जनकल्याण के प्रति समर्पित होकर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी तथा उन्नति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगी।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 23 November 2019
राजभवन में आज देवेंद्र फडणवीस के अलावा अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है। इन दोनों के शपथ लेते ही बधाइयों का तांता लग गया। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि नई सरकार महाराष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए काम करेगी। पीएम मोदी ने लिखा, 'देवेंद्र फडणवीस जी और अजित पवार जी को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि दोनों महाराष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिए काम करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications