आजम खान का बेतुका बयान, भाजपा विधायक फैला रहे हैं स्वाइन फ्लू
लखनऊ। अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले आजम खान ने एक बार फिर से अजीबों-गरीब बयान दिया है। आजम खान ने भाजपा विधायकों पर बेतुका आरोप लगाया है। आजम खान ने लोगों को भाजपा विधायकों से दूर रहने की सलाह दी है।

आजम खान का कहना है कि भाजपा विधायक प्रदेश में स्वाइन फ्लू फैला रहे हैं। दरअसल मामला विधानसभा में गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर हुए हंगामे की वजह से हुआ। गन्ना किसानों के मुद्दे पर भाजपा विधायकों ने सदन में खूब हो-हल्ला किया। भाजपा विधायकों के साथ कांग्रेस भी आ गए। जिसके बाद सरकार की ओर से आजम खान ने मोर्चा संभाला।
हंगामे के बीच आजम खां ने कहा कि ये उसी भाजपा के विधायक है जिसकी पार्टी ने किसानों की जमीन को अडानी के हाथों को कौड़ियों के दामों में दे दिया। उनसे बचने की जरूरत है। आजम खान ने आगाह करते हुए कहा कि आप ज्यादा भाजपा के करीब मत जाइए। इनके विधायक स्वाइन फ्लू फैला रहे हैं आपको भी अपने चपेट में ले लेंगे। जाहिर है कि आजम खां ने यह टिप्पणी मजाकिया लहजे में की थी।












Click it and Unblock the Notifications