यूपी बोर्ड परीक्षा 2021: अगस्त के पहले सप्ताह में एक साथ जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट,ये होगा फॉर्मूला
लखनऊ, 29 जुलाई: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह में जारी हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इस बात की जानकारी दी है। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत के तीन दिन के अंदर यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस बार मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बता दें, कोरोना महामारी के कारण ऐसा पहली बार होगा जब राज्य में बिना किसी परीक्षा के परिणाम घोषित किए जांएगे।

यूपी शिक्षा विभाग ने यूपी बोर्ड परीक्षा परिणामों के लिए तय किए गए नए फॉर्मूले के अनुसार जारी होने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ परिणामों पर चर्चा करने के लिए कुछ अतिरिक्त समय मांगा है। डिप्टी सीएम ने यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा।
Recommended Video
लगभग 56 लाख छात्र यूपी बोर्ड के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। लगभग 29,94,312 छात्रों ने यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था और लगभग 26,09,501 ने यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। बता दें, यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 50:40:10 के फार्मूले पर तैयार किया जाएगा। इसके अनुसार 50 प्रतिशत अंक कक्षा 10 से होंगे, कक्षा 11 की वार्षिक परीक्षा या अर्धवार्षिक परीक्षा से 40 प्रतिशत अंक होंगे। बाकी 10 प्रतिशत अंक 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा से होंगे। आधिकारिक वेबसाइटों reaults.upmsp.edu.in, upresults.nic.in, upmsp.edu.in पर रिजल्ट चेक किया जा सकेगा। UPMSP ने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य डीटेल्स का यूज करके रोल नंबर सर्च करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर एक लिंक भी जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications