UP election 2022: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह, बसपा MLA वंदना सिंह भाजपा में शामिल
लखनऊ, 24 नवंबर: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। रायबरेली सदर से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को अदिति सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अदिति सिंह के अलावा बसपा विधायक वंदना सिंंह ने भी बीजेपी ज्वॉइन की है। बता दें, पिछले लंबे समय से अदिति सिंह के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा थी। अदिति सिंह के बगावती तेवरों को देखते हुए लगातार ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे बीजेपी का दामन थामेंगी। आखिरकार उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

कौन हैं अदिति सिंह?
अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर सीट से विधायक हैं। वह एक राजनीतिक खानदान से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता अखिलेश सिंह भी विधायक रहे थे। अदिति सिंह ने साल 2017 में राजनीति में कदम रखा था और पहली बार विधायक चुनी गई थीं। अदिति सिंह ने 2017 विधानसभा चुनाव में रायबरेली सदर सीट से जीत दर्ज की थी। उनके पति अंगद सैनी ने भी साल 2017 में ही राजनीति में कदम रखा था और शहीद भगत सिंह नगर से चुनाव जीते थे।
Recommended Video
कांग्रेस ने थमाया था नोटिस
रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह लंबे समय से कांग्रेस के खिलाफ बगावती तेवर में दिख रही थीं। वहीं, कई मौकों पर बीजेपी सरकार की नितियों की सराहना भी की है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने अदिति सिंह को नोटिस भी थमाया था। पिछले दिनों अदिति सिंह ने साफ कह दिया था कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम का हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि योगी आदित्यनाथ सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं और उनकी टीम का हिस्सा बनकर अपनी विधानसभा के लिए ज्यादा बेहतर कर सकूंगी।
बसपा विधायक वंदना सिंह और राकेश प्रताप ने भी ज्वॉइन की बीजेपी
अदिति सिंंह के साथ ही बीएसपी की आजमगढ़ विधायक वंदना सिंह और राकेश प्रताप ने भी बीजेपी ज्वॅाइन कर ली है।
-
Nari Shakti Vandan Act क्या है? BJP ने सांसदों को जारी किया व्हिप, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
'खड़गे नहीं, राहुल गांधी अध्यक्ष!', हजीना सैयद का बगावती इस्तीफा लेटर वायरल, कांग्रेस में क्यों मचा तूफान? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications