चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने में अधिकारी भी पीछे नहीं, मजिस्‍ट्रेट ने सिखाई सबक

पहले तो चेकिंग कर रही टीम को नीली बत्ती लगी कार में ठे लोग अंडर प्रेशर करने की कोशिश करते रहे। लेकिन मजिस्ट्रेट ने एक न सुनी और गाड़ी को सीज कर दिया।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बदसतूर जारी है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले नेताओ के साथ साथ अब अधिकारी भी पीछे नहीं हैं। चुनाव के मद्देनजर लगातार पुलिस और उड़नदस्ता चौराहों पर चेकिंग अभियान कर रही है। आज हरदोई बाईपास पर जब उड़नदस्ता की टीम मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता के नेतृत्व में चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार पर नीली बत्ती लगी गाड़ी को रोका गया और बत्ती उतरवाकर उसे सीज कर दिया। हालांकि पहले तो चेकिंग कर रही टीम को नीली बत्ती लगी कार में ठे लोग अंडर प्रेशर करने की कोशिश करते रहे। लेकिन मजिस्ट्रेट ने एक न सुनी और गाड़ी को सीज कर दिया। बता दें मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता ने ही फिल्मी अंदाज में विधायक लिखी कार का पीछा करके पकड़ा था।

चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने में अधिकारी भी पीछे नहीं, मजिस्‍ट्रेट ने सिखाई सबक

दरअसल चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद से ही प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई थी। इसी चुनाव आचार का पालन कराने के लिए उड़नदस्ता की कई टीमें बनाकर चेकिंग अभियान लगा दी गई। जिसके बाद 135 विधानसभा की उड़नदस्ता की टीम के मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता लगातार चेकिंग अभियान कर रहे हैं । आज जब आरसी मिशन थाना क्षेत्र के हरदोई बाईपास पर टीम चेकिंग कर रही थी तो एक गाड़ी आती दिखाई दी उसपर नीली बत्ती लगी हुई थी। कार को जब चेकिंग कर रहे अधिकारी ने रोका तो पहले तो उसमे बैठे अधिकारी नीली बत्ती का रौब दिखाने लगे लेकिन मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता उनकी रौब में नही आए और जरा सी देर में ही गाड़ी पर से नीली बत्ती उतरवा दी। मायावती के जन्‍मदिन पर विशेष: दलित की बेटी से यूपी की CM तक

साथ ही चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामले में उस गाड़ी को सीज भी कर दिया। बता दें ये वहीं मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता हैं जिसने बीती रात फिल्मी अंदाज में विधायक लिखी कार का पीछा करके उसे दो किलोमीटर दूर जाकर पकड़ा था। उस वक्त भी मजिस्ट्रेट को कार चला रहे युवक ने विधायक का रौब दिखाया था। युवक खुद को कभी विधायक का भतीजा बता रहा था तो कभी एसडीएम का बेटा उसके बावजूद मजिस्ट्रेट अमित गुप्ता ने कार की तलाशी ली थी और उस गाड़ी से एक शराब की बोतल बरामद की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+