रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने के मामले दो अफसरों को मिली क्लीन चिट, नहीं चलेगा केस
लखनऊ। बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी का लखनऊ स्थित आवास जलाए जाने के मामले में यूपी सरकार ने एडीजी जोन कानपुर प्रेम प्रकाश (तत्कालीन डीआईजी/एसएसपी लखनऊ) और आईपीएस हरीश कुमार (तत्कालीन एएसपी पूर्वी लखनऊ) के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी नहीं दी। जबकि पांच अन्य आरोपितों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दे दी गई है।

2009 का है यह मामला
मामला बसपा शासनकाल का है, साल 2009 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती पर एक टिप्पणी कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बसपाईयों के निशाने पर आ गईं थी। कहा जाता है कि उसी टिप्पणी से आक्रोशित लोगों ने 9 जुलाई 2009 को लखनऊ में रीता बहुगुणा जोशी के घर में तोड़फोड़ कर आगजनी की थी। उस समय प्रेम प्रकाश लखनऊ के एसएसपी और हरीश कुमार एसपी पूर्वी थे। तोड़फोड़ और आगजनी में बसपा के पूर्व विधायक जीतेंद्र सिंह बबलू और बसपा नेता इंतजार अहमद आब्दी बॉबी के अलावा कई अन्य नाम सामने आए थे। बाद में मामले की जांच सीबीसीआईडी को दे दी गई थी।
पांच आरोपियों के खिलाफ चलेगा मुकदमा
सीबीसीआईडी ने प्रेम प्रकाश और हरीश कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी थी जिसे सरकार ने ठुकरा दिया। वहीं, पांच अन्य आरोपितों बीएस गरब्याल (तत्कालीन सीओ हजरतगंज), बलराम सरोज (तत्कालीन इंस्पेक्टर हुसैनगंज), तत्कालीन कांस्टेबल हजरतगंज वीरेंद्र कुमार, तत्कालीन कांस्टेबल हुसैनगंज चंद्रशेखर और अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा चलाने की इजाजत सीबीसीआईडी को मिल चुकी है।
-
Uttar Pradesh Gold Price: ईद पर Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K गोल्ड रेट क्या? कहां महंगा-कहां सस्ता? -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Uttar Pradesh Weather Alert: ईद पर बदला मौसम! नोएडा में धुंध? Lucknow समेत 25 जिलों में आंधी, ओलावृष्टि कहां? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन?












Click it and Unblock the Notifications