वाराणसी में छिड़ा गैंगवार, डॉन बृजेश सिंह के करीबी को गोली मारकर हत्या
वाराणसी। बसपा के कद्दावर नेता राम बिहारी चौबे को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित उनके घर में घुसकर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया है।

राम बिहारी अंडर्रवर्ल्ड डॉन बृजेश सिंह के करीबी थे, जिनकी आज वाराणसी स्थित उनके घर पर हत्या कर दी गयी है। जानकारी के अनुसार चार लोग बाइक से सवार होकर आये और उनके घर में घुसकर उनपर गोलियां बरसाने लगे।
हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। गोली लगने के बाद राम बिहार को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हत्या के पीछे गैंगवार का शक जताया है। आपको बता दें कि हाल ही में राम बिहारी चौबे की बेटी की शादी हुई थी जहां कई बड़े नेता और अधिकारी पहुंचे थे।
कुछ ही दिनों पहले डॉन बृजेश सिंह की पत्नी और एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह ने बृजेश को जान का खतरा बताया था। राम बिहारी चौधरी मौजूदा समय में रेलवे के कॉट्रैक्टर थे और बीसएपी के टिकट से सकलडीहा से सुशील सिंह के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications