'योगी जी आपने हमला जरूर करवाया, लेकिन में बच गया'- पथराव का Video शेयर कर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य
बेटे को टिकट न मिलने पर भाजपा से मुख मोड़कर सपा के टिकट पर कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर बीजेपी के समर्थकों ने पथराव कर दिया।
लखनऊ, 2 मार्च। बेटे को टिकट न मिलने पर भाजपा से मुख मोड़कर सपा के टिकट पर कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर बीजेपी के समर्थकों ने पथराव कर दिया। वीडियो में बीजेपी के नेता अपनी गाड़ियों पर पथराव को दिखाते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मौर्य ने अपने ट्विटर हैंडल से खुल इस हमले का वीडियो शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ऐ देखो भाजपा का असली रूप। योगी जी आप ने हमला करवाया जरूर लेकिन मैं सुरक्षित हूँ।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज
दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को गोडरिया में एक रोड शो कर रहे थे, उनके साथ सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ थी। गोडरिया में रोड शो के वक्त भाजपा प्रत्याशी का काफिला सामने से गुजरा। इसी दौरान सपा-भाजपा के समर्थकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पार्टियों के समर्थकों में हाथापाई शुरू हो गई। इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी तो आगे निकल गई लेकिन और गाड़ियां पीछे रह गई। भाजपा समर्थकों ने इन गाड़ियों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
सुनियोजित था हमला
ट्विटर पर हमले का वीडियो शेयर करते हुए सपा ने कहा कि यह हमला सुनियोजित था। जनता भाजपा को इन चुनावों में इस गुंडागर्दी का करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि यह वीडियो इस बात का सबूत है कि कैसे बीजेपी के गुंडों ने सत्ताधारी पार्टी के संरक्षण में योजना बनाई और फाजिलनगर से सपा उम्मीदवार स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला किया। हार की हताशा में पथराव करने वालों को जनता करारा जवाब देगी। इस बार बीजेपी का सफाया तय है।












Click it and Unblock the Notifications