मौर्य की मसखरी जुबान, मोदी को बताया गुजरात का मदारी

उन्होंने कहा भाजपा, जिस हवा और लहर के भरोसे है, उसकी हवा यूपी में बसपा ही निकाल रही है। कांग्रेस, सपा को अगर वोट दिया, तो भाजपा अपने समीकरण में कामयाब हो जाएगी।
इसलिए जरूरी है कि विकास और पुख्ता कानून व्यवस्था के लिए बसपा को एकजुट होकर वोट देने के लिए सभी वर्ग के लोग आगे आएं।सपा को गुंडागर्दी की पार्टी बताते हुए कहा कि कानून व्यवस्था खत्म होने से आमजन परेशान हैं।
यह भी पढ़ें - कौन जीतेगा, जनता या सर्वे ?
लगातार हमलों व दंगों के बाद भी मुसलमानों के हिमायती बस किसी भी तरह इनके वोट लेना चाहते हैं।मौर्या ने कहा कि बसपा की सरकार बनीं, तो विदेशों में जमा काला धन वापस लेकर आएंगे। देश की आर्थिक नीतियों को आम जनता के हितों के अनुसार बनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications