रायबरेली और अमेठी में सामने आयी राहुल-सोनिया की हकीकत
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी के लिए अमेठी और रायबरेली हमेशा से ही प्रमुख केंद्र रहा है। लंबे समय से दोनों ही संसदीय क्षेत्र पर कांग्रेस के गांधी परिवार दबदबा रहा है। रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस के वर्चस्व के बाद भी दोनों क्षेत्रों का हाल नहीं बदला है।
जानिए अखिलेश यादव की डेवलपमेंट लिस्ट में कहां है लखनऊ
पूर्वी उत्तर प्रदेश में अमेठी और राजबरेली आज भी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े शहर के तौर पर गिने जाते हैं। राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय शिक्षा संस्थान का सर्वे सामने आया है जिसने कांग्रेस के कामों की इन दोनों राज्यों में हकीकत को सामने लाकर रख दिया है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में भी रायबरेली से सोनिया गांधी और अमेठी से राहुल गांधी सांसद है।

पूर्वी यूपी के इन शहरों पर किया गया सर्वे
सर्वे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अमेठी, रायबरेली, देवरिया, बलिया, सुल्तानपुर, गोरखपुर, फैजाबाद, और अंबेडकरनगर थे। इन शहरों में अमेठी और रायबरेली का हाल सबसे बदतर है।

सड़क और स्कूलों का हाल बदतर
सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग और स्कूलों में अध्यापक की संख्या छात्रों के अनुपात में सबसे कम है।

स्कूलों में शिक्षकों का भारी अभाव
अमेठी मे कुल 2498 प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय है। 54 स्कूलों में शिक्षक नहीं है, 230 स्कूल में एक अध्यापक।

466 स्कूलों में नहीं है शिक्षक
543 स्कूल में सिर्फ 2 शिक्षक, 466 स्कूली छात्राओं के लिए शौचालय नहीं हैं।

1517 स्कूलों में नहीं हैं बिजली कनेक्शन
1517 स्कूलों में बिजली का कनेक्शन नहीं है। 65.33 फीसदी बच्चों के माता-पिता मजदूरी करते हैं।

कृषि पर निर्भरता ज्यादा
28 फीसदी बच्चों के के माता-पिता कृषि पर निर्भर हैं।

रायबरेली के स्कूलो में बदतर हाल
राजयबरेली अमेठी की तुलना में बेहतर है। रायबरेली में 3539 स्कूल हैं जहां 29 स्कूलों में शिक्षक नहीं है।

489 स्कूल में सिर्फ 1 शिक्षक
489 स्कूल में एक शिक्षक, 370 स्कूलों में सिर्फ 2 शिक्षक हैं।

रायबरेली में 22.72 फीसदी बच्चों के मां-बाप करते हैं मजदूरी
22.72 फीसदी बच्चों के मां-बाप मजदूरी करते हैं। 68.18 फीसदी बच्चों के मां-बाप कृषि पर निर्भर हैं।

सिर्फ 9.09 फीसदी बच्चों के मां-बाप करते हैं नौकरी
सिर्फ 9.09 फीसदी बच्चों के माता-पिता सरकारी नौकरी या वैतनिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications