सर्जिकल स्ट्राइक बनेगा यूपी के सियासी संग्राम में भाजपा का अहम हथियार

लखनऊ। यूपी के चुनाव समर में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी दूर थी उसे पाक में हुए सर्जिकल स्ट्राइक ने नई धार दे दी है। भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक ने यूपी में भारतीय जनता पार्टी के लिए ऑक्सीजन का काम किया है। जिस तरह से भारतीय सेना ने पाक सीमा में घुसकर 38 आतंकियों व 2 सैनिकों को मौत के घाट उतारा है उससे देशभर में जबरदस्त खुशी का माहौल है। खासकर यूपी में लोगों में इस ऑपरेशन से खासा उत्साह है।

यूपी में कमल खिलाने की राह में भाजपा की चुनौती

पीएम पर निशाना साधने वालों की मुश्किल

पीएम पर निशाना साधने वालों की मुश्किल

उरी हमले के बाद केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हर तरफ से हमले बोले जा रहे थे। चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के बयान को हर तरफ दिखा कर लोग प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे थे। लेकिन जिस तरह से यह सर्जिकल स्ट्राइक किया गया है उससे अब हर तरफ प्रधानमंत्री व भारतीय सेना की तारीफ हो रही है।

देशभक्ति की भावना भाजपा के पक्ष में

देशभक्ति की भावना भाजपा के पक्ष में

पाकिस्तान भारत का हमेशा से ही चिर प्रतिद्वंदी रहा है ऐसे में फिर चाहे वो क्रिकेट का मैदान हो या जंग का, जब भी भारत ने पाक को धूल चटाई है लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार हुआ है और इसी भावना का यूपी चुनाव में भाजपा को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं में जश्न

भाजपा के कार्यकर्ताओं में जश्न

गुरुवार रात जब भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया तो तमा जगहों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर जश्न मनाया। इस स्ट्राइक के साथ ही उन लोगों के मुंह पर भी ताला लग गया है जो देश की सुरक्षा के मामले पर प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे थे।

तमाम राजनैतिक दल भी कर रहे तारीफ

तमाम राजनैतिक दल भी कर रहे तारीफ

केंद्र सरकार के इस कदम की ना सिर्फ देश के लोग बल्कि तमाम राजनैतिक दल भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भी इस ऑपरेशन की तारीफ करते हुए कहा था कि भारत को जल्द से जल्द पाक के कब्जे वाल कश्मीर को भी वापस लाना चाहिए।

सर्जिकल स्ट्राइक साबित होगा अहम मुद्दा

सर्जिकल स्ट्राइक साबित होगा अहम मुद्दा

यूपी चुनाव में अब सिर्फ कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में जल्द ही भारतीय जनता पार्टी अपना चुनाव प्रचार पूरे दमखम के साथ शुरु करेगी। लेकिन अब इस चुनावी अभियान में सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा सबसे अहम रहने वाला है। तमाम नेता इस सर्जिकल स्ट्राइक का हवाला देकर पार्टी के लिए जनसमर्थन बटोरने की कोशिश करेंगे।

ध्रुवीकरण की राह आसान

ध्रुवीकरण की राह आसान

यूपी चुनाव में ध्रुवीकरण हमेशा से ही काफी अहम भूमिका निभाता आया है, ऐसे में इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भाजपा के लिए ध्रुवीकरण करने में काफी आसानी होगी। गत विधान सभा चुनाव में जहां मुजफ्फरनगर दंगे का मुद्दा था तो इस बार सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा प्रदेश में काफी अहम होने वाला है। पार्टी प्रदेश में देशभक्ति की भावना पर जनमसर्थन बटोरने की कोशिश करेगी।

पीएम के नाम से उतर सकती है भाजपा चुनावी मैदान में

पीएम के नाम से उतर सकती है भाजपा चुनावी मैदान में

भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक यूपी में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया था, ऐसे में पार्टी पर यह दबाव था कि वह जल्द से जल्द सीएम उम्मीदवार की घोषणा करे। लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक के बाद माना जा रहा है कि पार्टी नरेंद्र मोदी के नाम पर ही चुनावी मैदान में उतर सकती है। भाजपा में तमाम दलों से कई नेता पहले ही आ चुके हैं, ऐसे में पार्टी इन नेताओं के सहारे अपना चुनावी प्रचार कर सकती है। इन तमाम नेताओं के पास सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे को भुनाने का मौका होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+