सपा ट्विटर एडमिन मनीष जगन की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, अखिलेश यादव भी पहुंचे पुलिस मुख्यालय

हजरतगंज पुलिस ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष जगन की गिरफ्तारी के विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं।

SP chief Akhilesh Yadav

SP chief Akhilesh Yadav: अभद्र टिप्पणी मामले में लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर एडमिन मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। मनीष जगन की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोष है। रविवार सुबह समाजवादी कार्यकर्ता पुलिस मुख्याल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। तो वहीं, मनीष जगन की गिरफ्तारी के विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पुलिस मुख्यालय पहुंच गए हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के अचानक डीजीपी मुखालय पहुंचने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में सपा नेता भी मुख्यालय पहुंचे और भाजपा व योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आपको बता दें कि मनीष जगन की गिरफ्तारी के बारे में समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट कर जानकारी दी गई। आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा गया कि, 'सपा के कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल को लखनऊ पुलिस के द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक हैं! आगे उसमें लिखा सपा कार्यकर्ता को अविलंब रिहा करे पुलिस।'

Recommended Video

    सपा ट्विटर एडमिन मनीष जगन की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, अखिलेश यादव भी पहुंचे पुलिस मुख्यालय

    मिली जानकारी के मुताबि, ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हजरतगंज पुलिस ने मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इस बारे में लखनऊ पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ थाना हजरतगंज पर आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 295ए, 298, 420, 500, 501, 504, 502(2), 506 और 66, 67, 67ए, 67बी आईटी एक्ट के तहत नामजद मुकदम दर्ज किया गया हैं।

    पुलिस ने बताया कि वैधानिक कार्यवाही करते हुए इन्हें जेल भेजा गया है और चार्जशीट लगा दी है। मनीष जगन की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव डीजीपी मुख्यालय पहुंच गए। इसका वीडियो सपा ने अपने ऑफिशियल हैंडल से ट्विट किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मुख्यालय में सपा प्रमुख के पहुंचने पर कोई भी मौजूद नहीं था। सपा ने ट्वीट कर लिखा, 'माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय, लखनऊ पहुंचे। मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं।'

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय की चाय पीने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे आप पर भरोसा नहीं है। कहीं आप लोग जहर न मिला दो। लखनऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार करना निंदनीय एवं शर्मनाक है। आपको बता दें, मनीष जगन अग्रवाल उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले हैं। वह जगन्नाथ प्रसाद अग्रवाल के परिवार के सदस्य होने का दावा करते हैं, जो दो बार विधायक और तीन बार संसद सदस्य रहे थे। जगन्नाथ प्रसाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कार्यकाल में राज्यसभा सदस्य भी थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+