आजम खान की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में दिक्कत के बाद लखनऊ के मेदांता में भर्ती
लखनऊ, 04 अगस्त: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से विधायक आजम खान की तबीयत बिगड़ गई है। सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात सांस लेने में दिक्कत होने के बाद आजम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल के डायरेक्टर ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि बुधवार देर रात को समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद आजम खान 74 वर्षीय, को फेफड़ों के न्युमोनिआ और सांस लेने में तकलीफ के कारण मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
Recommended Video

प्रेस रिलीज के मुताबिक, गुरुवार को आवश्यक जांचों के बाद आजम खान को क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है। उनकी तबियत अभी स्थिर एवं नियंत्रण में है। मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख डॉ. दिलीप दुबे और उनकी टीम आजम की देखरेख कर रहे हैं।
बता दें, 27 महीने बाद आजम खान 20 मई को सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा हुए थे। सीतापुर जेल में भी आजम की दो बार तबीयत बिगड़ी थी। दोनों बार उन्हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया था। पिछले साल मई में आजम खान कोरोना संक्रमित भी हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications