अखिलेश का BJP पर वार, बोले- सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिल गई है

लखनऊ, 27 मई: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहती है कि असल मुद्दों पर बहस ना हो। अखिलेश ने पूछा कि आखिर बेरोजगारी कब दूर होगी? इतनी भर्तियां निरस्त हो गई जिनके पेपर लीक हुए, इस बहस पर नहीं जाना चाहते हैं। बहस के मुद्दे दूसरे बनाने की कोशिश होगी, लेकिन हमारी और विपक्ष की कोशिश होगी कि सरकार को मुद्दे पर रखे।

Recommended Video

    Akhilesh Yadav ने Yogi Government को क्यों कहा काम रोकने वाली सरकार ? | वनइंडिया हिंदी
    SP chief akhilesh yadav targets uttar pradesh BJP government

    अखिलेश ने लगाया आरोप- सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिल गई

    अखिलेश ने कहा कि सरकार वो आंकड़े दे कि इतने किसानों का गन्ने का पैसा बकाया है। इस सरकार मे जहां बिजली महंगी हो गई हो, खाद महंगी और कोई भी इंतजाम मंडी का नहीं किया। गेहूं की खरीद में कहीं भी सरकारी खरीद नहीं हुई, सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों से मिल गई।

    'यह सरकार विकास कार्यों को रोक देती है'

    सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी पार्टी इस पक्ष में है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए, जब सरकार कह रही है हम डेटा सेंटर बनाएंगे, डेटा सेंटर के लिए निवेश कर रहे हैं तो सरकार आगे क्यों नहीं आती है कि जातीय जनगणना भी करें। उन्होंने कहा कि कानपुर मेट्रो की शुरुआत सपा सरकार के दौरान हुई थी। यह सरकार विकास कार्यों को रोक देती है। उनसे पूछें कि उन्होंने कौन सा बड़ा काम किया है? यह एसपी एक्सप्रेसवे हैं जो यूपी में देखे जाते हैं। वे खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं। मैंने सैनिक स्कूल में पढ़ाई की है, लेकिन मैं राष्ट्रवादी नहीं हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+