बरेली: प्रधान के घर से 20 करोड़ की स्मैक बरामद, दिल्ली-पंजाब में करते थे सप्लाई
बरेली में पुलिस ने बडेला गांव के प्रधान के घर से 20 किग्रा स्मैक बरामद की है। पुलिस ने इसकी कीमत 20 करोड़ रुपए आंकी है।
लखनऊ, 18 अगस्त। बरेली में पुलिस ने बडेला गांव के प्रधान के घर से 20 किग्रा स्मैक बरामद की है। पुलिस ने इसकी कीमत 20 करोड़ रुपए आंकी है। पुलिस ने स्मैक के साथ प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे और उसके साथी राजू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक कार भी बारमद हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस गिरोह में और कौन लोग शामिल है, इसके अलावा ये इतनी भारी मात्रा में कहां से स्मैक मंगाते थे।

पुलिस को मिली थी सूचना
दरअसल पुलिस को फतेहगंज पश्चिमी पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव बड़ेला में स्मैक तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रधान के घर दबिश दी और 20 किलो स्मैक बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली और पंजाब में जाकर इसे बेचा करते थे।
यह भी पढ़ें: बच्चों के लिए राहत भरी खबर! सितंबर तक आ सकती है स्वदेशी कोरोना वैक्सीन
कैमिकल से बनाते थे स्मैक
पुलिस ने बताया कि यह लोग झारखंड और मणिपुर से अफीम लाया करते थे, उसके बाद उसमें कैमिकल मिलाकर उसे स्मैक बनाते थे। इस तरह ये लोग 1 किलो अफीम से लगभग 30-35 ग्राम स्मैक बनाते थे। पुलिस ने बताया कि ये लोग काफी दिनों से स्मैक तैयार कर रहे थे।
गिरोह के अन्य लोगों की तलाश जारी
पुलिस ने कहा कि अब इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह काम एक या दो लोग नहीं कर सकते, इसमें कई लोगों का हाथ हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications