Shraddha Gupta case : IPS समेत 3 पर केस दर्ज, पीड़ित परिवार से मिलने जा सकती हैं प्रियंका गांधी

लखनऊ, 31 अक्टूबर: अयोध्या में पंजाब नेशनल बैंक रीजनल ऑफिस में ऑफिसर रैंक की श्रद्धा गुप्ता ने फांसी लगाकर जान दे दी। श्रद्धा गुप्ता का शव उसके किराए के घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें तीन लोगों को आत्महत्या का जिम्मेदार ठहराया गया है। श्रद्धा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इनमें महिला के मंगेतर विवेक गुप्ता, एसएसएफ हेड लखनऊ आशीष तिवारी और पुलिसकर्मी अनिल रावत शामिल हैं। सभी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है।

Recommended Video

    Shraddha Gupta Suicide Case: पीड़ित परिवार से मिलने जा सकती हैं Priyanka Gandhi | वनइंडिया हिंदी
    प्रियंका गांधी लखनऊ में पीड़ित परिवार से कर सकती हैं मुलाकात

    प्रियंका गांधी लखनऊ में पीड़ित परिवार से कर सकती हैं मुलाकात

    श्रद्धा गुप्ता की आत्महत्या मामले में सियायत भी शुरू हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लखनऊ में श्रद्धा गुप्ता के परिजनों से मुलाकात कर सकती हैं। श्रद्धा गुप्ता का परिवार लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में रहता है।

    माता-पिता के नाम लिखा तीन लाइन का सुसाइड नोट

    माता-पिता के नाम लिखा तीन लाइन का सुसाइड नोट

    श्रद्धा गुप्ता ने माता-पिता के नाम लिखे गए महज तीन लाइन के इस सुसाइड नोट में इन तीनों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। साथ ही अपने माता-पिता से अपने इस कदम के लिए माफी मांगी है। अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मौके से मिले सुसाइड नोट को जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। सुसाइड नोट में जो नाम सामने आए हैं वह भी जांच का विषय है।

    2018 से फैजाबाद में पदस्थ थीं श्रद्धा गुप्ता

    2018 से फैजाबाद में पदस्थ थीं श्रद्धा गुप्ता

    बता दें, श्रद्धा गुप्ता (32) ने साल 2015 में क्लर्क के तौर पर बैंक में नौकरी शुरू की थी। इसके बाद श्रद्धा ने विभागीय परीक्षा पास की और प्रमोशन मिला। वह साल 2018 से फैजाबाद में पदस्थ थीं। श्रद्धा गुप्ता अविवाहित थीं। उनका घर लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके था, जहां वह अपने परिवार से मिलने आती रहती थीं। परिजनों का कहना है कि श्रद्धा जिंदा दिल इंसान थी वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकती। उनका कहना है कि श्रद्धा के आत्महत्या प्रकरण पर गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+