गर्लफ्रैंड के चक्कर में अपने ही दोस्त को तीन दोस्तों ने मौत के घाट उतारा

लखनऊ। कहते है कि दोस्ती का रिश्ता बाकी सभी रिश्तों से कहीं बेहतर होता है और यह हर कसौटी पर खरा उतरता है। लेकिन उत्तर प्रदेश की राजधानी में तीन दोस्तों ने इस रिश्तें पर धब्बा लगा दिया है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में तीन दोस्तों नें गर्लफ्रैंड के चक्कर में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है। दरअसल आशियाना इलाके में वामिन सिद्दिकी नाम के लड़के की एक गर्लफ्रैंड थी जोकि उसके बाकी तीन दोस्तो को मंजूर नहीं थी।

वाल्मीकि के तीनों दोस्तो ने अपने ही दोस्तो की गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। एसपी पूर्व लखनऊ राजीव मल्होत्रा ने बताया कि 10 सितंबर से लापता चल रहे वामिक सिद्दिकी की उसी के तीन दोस्तों राहुल, आदित्य और सुजीत ने कार में गला घोंटकर मार डाला।

तीनों दोस्तों की कार में वाल्मीकी की गर्लफ्रैंड को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद रास्ते में रोककर दोस्तों ने वाल्मीकी को मौत के घाट उतार दिया। अपने दोस्त की हत्या करने के बाद इन लड़कों ने उसकी लाश को पीजीआई के सेवई गांव के जंगल में फेंक दिया।

इन तीनों ही आरोपियों ने अपने दोस्त की लाश को अगले दिन पेट्रोल डालकर जला दिया। लेकिन जब वाल्मीकी के घर वालों ने इस बाबत पुलिस को जानकारी दी कि उनका बेटा काफी दिनों से लापता है तो उसकी खोजबीन शुरु हुई।

घरवालो की शिकायत के बाद जब वाल्मीकी की कॉल डीटेल का पता लगा तो आरोपियो को धरपकड़ हो सकी। इन आरोपियों के पास से वाल्मीकी के दोनों मोबाइल फोन बरामद हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+