रोड शो के दौरान टूटा शीला दीक्षित का मंच, आई मामूली चोट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी चुनावों के मद्देनजर आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और पार्टी की मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित ने एक रोड शो किया, लेकिन इस रोड के दौरान शीला दीक्षित घायल हो गई। शीला के सीएम उम्मीदवार का पंचकोणीय विश्लेषण

दरअसल रोड शो के दौरान एक ट्रक पर बना मंच टूट गया। दरअसल आज लखनऊ में नई टीम का स्वागत किया गया। नई टीम की स्वागत के लिए कांगेस के सभी संगठनों ने अपनी ताकत झोंक दी। बस में सवार होकर सभी नेता पार्टी ऑफिस पंहुचे।
रोड शो एयरपोर्ट से शुरु हुआ और कांग्रेस मुख्यालय तक पहुंचा। राज बब्बर और शीला दीक्षित एक खुली गाड़ी में एयरपोर्ट से आगे निकले लेकिन बीच रास्ते में ट्रक पर बना मंच टूट गया जिससे दोनों वहीं गिर गए, हलांकि उन्हें मामूली सी चोट आई है। रोड शो के दौरान भीड़ इतनी थी कि बस ने इनके उतरते ही अफरातफरी मच गई।












Click it and Unblock the Notifications