5 करोड़ का रथ खराब, अपनी ही कार से अखिलेश यात्रा पर निकले
देखिए कैसे बढ़ रहा है अखिलेश यादव का काफिला, तमाम वाद-विवाद को छोड़ सड़कों पर उतरा सपाइयों का हुजूम
लखनऊ। यूपी चुनाव के मद्देनजर आखिरकार परिवार में लंबे विवाद के बाद अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार शुरु कर दिया है। इसकी पहली कड़ी उन्होंने लखनऊ में विकास रथ से शुरु की है।

हजारों लोगों का जमावड़ा
अखिलेश यादव अपने इस विकास रथ के लिए बड़ी संख्या में लोगों को साथ लेकर चल रहे हैं, जिसमें हजारों कार और हजारों लोग सड़कों पर उनके साथ हैं।

5 करोड़ का विशेष रथ खराब
अखिलेश की इस रथ यात्रा के लिए अलग से मर्सिडीज की ओर से विशेष कार बनाई गई थी, जिसकी कीमत तरीबन 5 करोड़ रुपए है। लेकिन महज कुछ किलोमीटर चलने के बाद उनके इस रथ में दिक्कत आ गई जिसकी वजह से वह अब अपनी कार से इस यात्रा को लेकर चल रहे हैं।

अखिलेश को देखने की ललक
इस यात्रा की खास बात है कि खुद अखिलेश यादव इस पूरे कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे हैं और वह अपने अलग व्यक्तित्व के जरिए लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

खुद अखिलेश कर रहे हैं लोगों का अभिवादन
उनकी यात्रा में बड़ीं संख्या में कारों का हुजूम में। खुद अखिलेश यादव अपनी कार की सनरूप से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

तमाम कारे सपा के रंग में रंगी
अखिलेश की इस यात्रा में जो कारें चल रही हैं वह भी पूरी तरह से सपा के रंग में रंगी हुई हैं, हर कार में सपा का झंडा और चुनाव चिन्ह लगा है। इन कारों का लखनऊ में जुटने का सिलसिला बीती रात से ही शुरु हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications