UP: 1 सितंबर से समाजवादी पार्टी निकालेगी 'जनादेश यात्रा', तैयारी शुरू
UP: 1 सितंबर से समाजवादी पार्टी निकालेगी 'जनादेश यात्रा', तैयारी शुरू
लखनऊ, 31 अगस्त: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी 'जनादेश यात्रा' निकालेगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। 'जनादेश यात्रा' यूपी के विभिन्न जिलों में निकाली जाएगी। बता दें कि इस यात्रा का नेतृत्व सपा के राष्ट्रीय महासचिव औऱ पूर्व कैबिनेट मंत्री इंद्रजीत सरोज करेंगे। जनादेश यात्रा के तहत भ्रमण-जनसंपर्क कार्यक्रम को आयोजित किया जाएगा।

जनादेश यात्रा का ऐलान करते हुए सपा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की दोषपूर्ण नीतियों से जनता बेहाल है। दलितों-पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों की कमजोर किया जा रहा है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। बेरोजगारी की समस्या से नौजवानों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं महिला उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाओं से यूपी की छवि खराब हो रही है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के खिलाफ है।
2022 में सूबे की खुशहाली और तरक्की के लिए जनता अखिलेश यादव को सीएम बनाने के लिए तैयार है। जनादेश यात्रा इन्हीं उद्देश्यों के साथ जनसंवाद करेगी। जनादेश यात्रा की शुरूआत 1 सितम्बर 2021 को पीलीभीत से शुरू होकर 2 सितम्बर शाहजहांपुर, 4 सितम्बर बहराइच-श्रावस्ती, 5 सितम्बर बलरामपुर-गोण्डा, 8 सितम्बर सोनभद्र, 9 सितम्बर मिर्जापुर, 10 सितम्बर भदोही, 11 सितम्बर प्रयागराज, 12 सितम्बर फतेहपुर, 13 सितम्बर प्रतापगढ़, 15 सितम्बर जौनपुर, 16 सितम्बर वाराणसी, 17 सितम्बर गाजीपुर, 18 सितम्बर चंदौली, 21 सितम्बर लखीमपुर खीरी, 22 सितम्बर सीतापुर, 23 सितम्बर हरदोई, 24 सितम्बर उन्नाव, 26 सितम्बर रायबरेली, 27 सितम्बर अमेठी और 28 सितम्बर को सुल्तानपुर में समापन होगा।
'संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा' आज से हुई शुरू
वहीं, 15 जिलों में समाजवादी पार्टी की 'संविधान बचाओ-संकल्प यात्रा' का आयोजन आज यानी मंगलवार (31 अगस्त) से हो रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में 'जनाक्रोश' और 'जनक्रांति यात्रा' का आयोजन हो चुका है और मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल 'किसान- नौजवान और पटेल यात्रा' का नेतृत्व कर रहे हैं। नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में चल रही यह यात्रा उत्तर प्रदेश के 55 जिलों में जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications