Lucknow : सपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, 2024 में गैर बीजेपी सरकार बनाने पर फोकस

लखनऊ, 28 सितंबर: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान राज्य के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी के तौर पर प्रो. रामगोपाल यादव भी शामिल हुए। राज्य सम्मेलन में नरेश उत्तम पटेल को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। अखिलेश यादव ने कहा कि लड़ाई बड़ी है। हम समाजवादियों का सपना है कि समाज को बांटने का काम करने वाली ताकतों को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे। 2019 के चुनाव में सपा ने कोशिश की थी और ऐतिहासिक फैसला लिया था। करोड़ों लोगों की नजर यूपी पर थी। बहुजन समाज को साथ लेने की कोशिश की गई थी। भीम राव अंबेडकर ने जो सपना देखा था वो पूरा करने का काम किया जाएगा। सपा ने बड़ा त्याग करके बसपा के साथ गठबंधन किया था।

samajwadi party two days convention akhilesh yadav naresh uttam patel

अखिलेश ने कहा कि 2019 में बाबा साहब के सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ने का काम किया था। जिस तरह के लोग सत्ता में आए हैं, उन्होंने हर चीज का उपयोग किया। हम कामयाब नहीं हुए। फिर हमने दोबारा मिलकर 2022 का चुनाव लड़ा। हमने सबको साथ लाकर एक गठबंधन तैयार करने का काम किया। 2022 को सबसे ज्यादा वोट परसेंट मिला था। सीटें दोगुनी हो गईं, लेकिन जीत नहीं पाए। 2022 और 2019 के प्रयोग ने काफी सीखने का काम किया। हम जान गए हैं कि बीजेपी को कोई हरा सकता है वो सपा ही है। समाजवादियों ने हर चुनौती को स्वीकार करने काम किया है। किसानों की खुशहाली के लिए काम किया है। किसानों को कैसे सुविधा दिया जाए।

अखिलेश ने कहा कि जब जब सपा की सरकर बनी प्रदेश तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर गया। जो काम सपा सरकार ने करके दिखाए हैं वो न केवल यूपी के लिए बल्कि देश के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। जो घोषणा पत्र दिया था उससे ज्यादा काम करके दिखाया है। लखनऊ में काफी काम किया। नेताजी ने कहा था कि सपा ने लखनऊ में काफी काम किया है। सपा सरकार ने इस शहर को मेट्रो देने का काम किया। चर्चा थी की नदियां कैसे साफ हो लेकिन अब अदालत ये कह रही है कि गंगा को साफ करने की सरकार की मंशा सही नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि बाद की सरकारों ने सपा की योजनाओं को बढाने का काम नहीं किया है। लखनऊ में सपा ने सबसे ऊंची इमारत बनाने का काम किया है। यूपी को कैसे सड़कों के नेटवर्क से जोड़ा जाए, जिला मुख्यालयों को कैसे जोड़ा जाए इस पर काम किया। अमेरिका में सड़कें अच्छी बनी तो इकानमी भी बूस्ट हुई। इसी तरह यूपी में देश का सबसे बेहतर एक्सप्रेस वे बनाकर सपा ने दिखाया था।

इससे पहले कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि लखनऊ की सरजमी पर आप सबका स्वागत है। आज स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह का जन्मदिन है। इस अवसर पर राज्य सम्मेलन में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है। लखनऊ शहर जहां पर ये सम्मेलन हो रहा है यहां गंगा-जमुनी तहजीब का शहर है। लखनऊ का अपना इतिहास रहा है। यह प्रेम और मोहब्बत की धरती है। लखनऊ में बेगम हजरत महल से ऐतिहासिक आंदोलन की शुरुआत हुई जिसमें कई महिला वीरांगनाओं ने हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+