यूपी चुनाव : सपा ने 12 प्रत्याशियों की नई लिस्ट की जारी, BSP से आए असलम राईनी को श्रावस्ती से टिकट

लखनऊ, 02 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने उम्‍मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। एक लिस्ट में 12 प्रत्याशियों का नाम शामिल है, जबकि एक में एक प्रत्याशी का नाम शामिल है। बसपा छोड़कर पार्टी में शामिल हुए असलम राईनी को सपा ने श्रावस्ती से टिकट दिया है। इससे पहले बुधवार को ही सपा ने तीन प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। इसमें यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, अभिषेक मिश्रा और पल्लवी पटेल का नाम शामिल है।

Recommended Video

    UP election 2022 : Samajwadi party ने 12 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की | वनइंडिया हिंदी
    Samajwadi Party releases list of 12 candidates for upcoming UP elections 2022

    सपा ने रायबरेली से आरती यादव, चित्रकूट से अनिल प्रधान पटेल, मानिकपुर से वीर सिंह पटेल और प्रतापपुर से विजमा यादव को टिकट दिया गया है। इलाहाबाद पश्चिम से अमरनाथ मौर्या, इलाहाबाद दक्षिण से रईश चंद्र शुक्ला, जैदपुर से गौरव रावत और हैदर गढ़ से राम गगन रावत को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, मटेरा से मोहम्मद रमजान, कैसरगंज से मसूद आलम खान, भिनगा से इंद्राणी वर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है।

    यूपी में सात चरणों में होगा चुनाव

    उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी, दूसरे चरण की 14 फरवरी, तीसरे चरण की 20 फरवरी, चौथे चरण की 23 फरवरी, पांचवे चरण की 27 फरवरी, छठे चरण की 3 मार्च और सातवें चरण की वोटिंग 7 मार्च को होगी। वहीं मतगणना 10 मार्च को होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+