सपा विधायक के भद्दे बोल, महिलाओं का चुम्मा नहीं लेंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आये दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी, बलात्कार की घटनायें प्रदेश की छवि को धूमिल कर रही हैं। वहीं सपा विधायक ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर एक बार फिर प्रदेश सरकार की मानसिकता को सबके सामने लाकर रख दिया है।
सपा विधायक शाकिर अली ने महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर महिलायें थाने फूकेंगी तो क्या हम चुम्मा लेंगे। विधायक के इस बयान के बाद उनके खिलाफ सियासी महकमें काफी विवाद गहरा गया है।
फिर सामने आया लव जिहाद का जिन्न, योगी आदित्यनाथ के विवादित बोल
शाकिर अली ने देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाने की मंडुआडीह पुलिस चौकी को भीड़ के द्वारा फूंके जाने पर यह विवादित बयान दिया है। पत्रकारों से बात करते हुए शाकिर अली ने कहा कि जब महिलाएं थाना फूंकेंगी तो क्या हम चुम्मा लेंगे। शाकिर अली के इस बयाने के बाद भाजपा ने उनपर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेता रमेश सिंह ने विधायक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।













Click it and Unblock the Notifications