अखिलेश का भाजपा पर हमला, बोले- समझो आ गया है वक़्त वो जब...

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'जब 'नौजवानों की आवाज़' पर भी मुकदमा चलाया जाएगा, समझो आ गया है वक़्त वो जब हुक्मरानों को बदला जाएगा।' इससे पहले अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा पर बेईमानी का आरोप लगाया था। अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में भरोसा करने वाले इन नतीजों से दुखी हैं।

samajwadi party chief akhilesh yadav targets bjp govt

भाजपा के खिलाफ भी वैक्सीन आने वाली है: अखिलेश

यूपी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए बड़े से निचले स्तर के अधिकारियों का इस्तेमाल किया। अखिलेश यादव ने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने उपचुनाव में धांधली की है। अखिलेश ने कहा, कोरोना की वैक्सीन तो जल्द आएगी ही, भाजपा के खिलाफ भी वैक्सीन आने वाली है। ऐसा चुनाव मैंने कभी नहीं देखा। तेजस्वी जीतते-जीतते रह गए।

मल्हनी से जीते लकी यादव ने की अखिलेश से मुलाकात

मल्हनी (जौनपुर) विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले लकी यादव ने शुक्रवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश ने दावा किया कि वे 2022 के चुनाव में ज्यादा मतों से विजयी होंगे। साथ ही जौनपुर मल्हनी क्षेत्र के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। बता दें, लकी यादव, पारसनाथ यादव के पुत्र हैं। पारसनाथ जौनपुर जनपद के कद्दावर समाजवादी नेता थे। वे राज्य विधानसभा के 7 बार विधायक, 3 बार मंत्री और दो बार लोकसभा सांसद रहे थे। लकी यादव ने बाहुबली धनंजय सिंह को हराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+