फिर चले सलमान के वार, कहा जहां माल वहां जगदंबिका पाल

हलांक ये बात तो साफ है कि सलमान खुर्शीद अपने विवादास्पद बयानों के लिए हमेशा से सुर्खियों में रहे है, बावजूद इसके वो एक के बाद एक बयानबाजी करते जा रहे हैं। खुर्शीद ने अपने पैतृक गांव पितौरा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जगदंबिका पाल के इस्तीफा देने का जिक्र करने पर कहा कि जहां-जहां पर माल वहां जगदंबिका पाल होंगे।
Did You Know: सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट पर 71 लाख की हेराफेरी के आरोप
जगदंबिका पाल पर लालची होने का इल्जाम लगाते हुए खुशीद ने कहा कि वो जहां भी पैसा देखते है उसी ओर मुड़ जाते है। उन्होंने कहा कि जब वे कांग्रेस में थे तो भी पार्टी को उसने कोई लाभ नहीं था और अब जब कि वो पार्टी छोड़ गए है तब भी पार्टी को कोई नुकसान भी नहीं होगा। खुर्शीद ने कहा कि वह रहते तो पार्टी में दिक्कत पैदा करते। उनके जाने से पार्टी को काफी लाभ मिलने की संभावना है।
Did You Know: देश के कानून मंत्री रहे सलमान खुर्शीद के ट्रस्ट पर 71 लाखरुपए की हेराफेरी का आरोप है। जिसका खुलासा एक स्टिंग ऑपरेशन के जरिए किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications