रिटायर्ड IAS सूर्य प्रताप ने CM योगी पर कसा तंज, कहा- UP में 'अब्बाजान-ओ-अब्बाजान' का हश्र 'दीदी-ओ-दीदी' होगा
रिटायर्ड IAS सूर्य प्रताप ने CM योगी पर कसा तंज, कहा- UP में 'अब्बाजान-ओ-अब्बाजान' का हश्र 'दीदी-ओ-दीदी' होगा
लखनऊ, 16 सितंबर: 'अब्बा जान' वाले बयान के बाद से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। तो वहीं, अब पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने ट्वीट किया है, साथ ही जमकर निशाना भी साधा है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में रविवार (12 सितंबर) को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनता से पूछा था कि क्या उन्हें राशन मिल रहा है और 2017 से पहले ये राशन उन्हें कहां से मिल रहा था? सीएम ने कहा था कि, ''क्योंकि तब 'अब्बा जान' कहे जाने वाले लोग राशन को खा जाते थे।

पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने सीएम योगी के बयान पर तंज 14 सितंबर को एक ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा, ''अब्बा जान-ओ-अब्बा जान' का हश्र 'दीदी-ओ-दीदी' होगा। देखते रहिए।' पूर्व आईएएस के इस ट्वीट पर लोगों ने भी कमेंट किए है। आरती पाल नाम की एक यूजर ने लिखा है, 'दीदी-ओ-दीदी, जाकर बंगाल में कर रहे थे। बंगाल भी हाथ से निकल गया हैं। अब अब्बा जाना-ओ-अब्बा जान कर रहे है। इसका भी परिणाम मिलेगा जल्द।' तो वहीं, सौरव कुमार नाम के यूजर ने लिखा, 'मैं पूरी तरफ से सहमत हूं। बाबाजान, अब्बाजान को छोड़िए। युवाजान और हिंदूजान को 'नौकरी' वाला 'जान' दीजिए। वरना खेला होई बाबा खेला होई।'
बता दें, 'अब्बा जान' वाले बयान पर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को घेरने की कोशिश की है। राकेश टिकैत ने सीएम योगी के बयान पर पलटवार करते हुए बागपत में कहा, 'भाजपा को कहा दिक्कत हैं, यूपी में इनके चचा जान (असदुद्दीन ओवैसी) आ गए, जो उन्हें चुनाव जिताकर ले जाएंगे। ये सब 'A' और 'B' टीम है। आपको इनकी चाल समझने की जरूरत है।' इतना ही नहीं, टिकैत ने कहा कि ये उसका सहारा लेंगे इनका उसको आशीर्वाद है। वह गाली देगा ये मुकदमा दर्ज़ नहीं करेंगे। वह किसानों को यहां बरबाद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications