Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lucknow News: रिटायर्ड DSP ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, सामने आई यह बड़ी वजह

Lucknow News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के जानकारीपुरम मुहल्ले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे पूरे मुहल्ले में भय का वातावरण हो गया है। दरअसल, इसी मोहल्ले में रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। उनका शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। ऐसा बताया जा रहा है कि डीएसपी के लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी व बेटे की पहले ही मौत हो चुकी है जिससे वह लंबे समय से परेशान चल रहे थे। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मामले की जांच में जुटी हैं।

जानकारी के मुताबिक, जानकारीपुरम मुहल्ले में रहने वाले रिटायर्ड डीएसपी कैलाश चंद्र मुलरुप से कायमगंज फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। उनके बेटे रवि की 1992 में सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। इसके बाद से ही वह मानसिक रुप से परेशान रहते थे। उनकी पत्नी पुष्पा सिंह की भी 2012 में सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। वह यहां अपने भांजा अंशु के परिवार के साथ रहते थे।

lucknow

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अंशुल बच्चों को स्कूल से लेकर घर पहुंचे। तब पूनम ने बताया कि मामा काफी देर से दिखाई नहीं दिए हैं। खोजबीन करते हुए अंशुल पहली मंजिल पर पहुंचे। खिड़की से कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए। कैलाश चंद जमीन पर पड़े हुए थे। कनपटी के पास रिवाल्वर भी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

गुडंबा इंस्पेक्टर नीतीश श्रीवास्तव ने बताया प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+