Republic Day 2021: राजपथ पर परेड में दिखी 'राम मंदिर' की झलक, देखें तस्वीरें

Republic Day 2021, लखनऊ। देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारत की विविधता और ताकत का परिचय देती झांकियां निकाली गईं। राजपथ पर निकलने वाली झांकियों में इस बार उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर की झलक भी दिखाई दी। इसके अलावा झांकी में अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की झलक भी दिखाई दी। झांकी के अगले हिस्से में महर्षि वाल्मीकि की एक प्रतिमा विराजमान थी। इसके पीछे राम मंदिर का प्रारूप मौजूद था, जो इस झांकी को बेहद ही आकर्षक बना रहा था।

राजपथ पर नजर आई राम मंदिर की झांकी

राजपथ पर नजर आई राम मंदिर की झांकी

राजपथ पर 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियों, रक्षा मंत्रालय की छह झांकियों अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और अर्द्धसैनिक बलों की नौ झांकियों समेत कुल 32 झांकियां नजर आईं। तो वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और उत्‍तर प्रदेश की ओर से दिखाई गई राम मंदिर की झांकियां खास आकर्षण का केंद्र रही।

दीपोत्सव की दिखाई दी झलक

दीपोत्सव की दिखाई दी झलक

झांकी में अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव की झलक भी दिखाई दी गई। तो वहीं, झांकी के अगले हिस्से में महर्षि वाल्मीकि की एक प्रतिमा विराजमान थी। इसके पीछे राम मंदिर का प्रारूप मौजूद था। बता दें कि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को शिलान्यास किया था।

Recommended Video

    Republic Day 2021: पहली बार दिखी Ladakh की Jhanki , UP में Ram Mandir की झलक | वनइंडिया हिंदी
    39 महीने में बनकर पूरा हो जाएगा राम मंदिर

    39 महीने में बनकर पूरा हो जाएगा राम मंदिर

    दावा किया जा रहा है कि संपूर्ण मंदिर 39 महीने में बनकर पूरा हो जाएगा। वहीं, अयोध्या में हर साल दीपावली के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले दीपोत्सव ने राम की नगरी को एक अलग पहचान दी है। सांस्कृतिक झांकी में दीपोत्सव की भी झलक देखने को मिली।

    साधु-संतों ने कही ये बात

    साधु-संतों ने कही ये बात

    राम मंदिर की झांकी दिखाए जाने से अयोध्या के साधु-संत काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि इससे ना सिर्फ भारत की संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी बल्कि भारत विश्वगुरु के रूप में भी प्रतिष्ठित होगा। देश और विदेश के लोग जब इन झांकियों को देखेंगे तब वो अयोध्या को जानेंगे और भारत की संस्कृति को भी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+