रंजीत बच्चन हत्याकांडः विश्व हिंदू महासभा अध्यक्ष रंजीत के दो मोबाइलों से खुलेगा हत्या का राज

Recommended Video

    Ranjit Bachchan Case : Mobile से खुलेगा राज,Police ने जारी किया संदिग्ध का Photo | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की अज्ञात बाइक वार बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। वहीं इस हत्या से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। लखनऊ के एडिशनल पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने बताया है कि घटनास्थल से मृतक रंजीत बच्चन के दो फोन बरामद हुए हैं। जिन्हें साइबर सेल की एक टीम मोबाइल डेटा खंगालने में लगी हुई है।

    मौसेरे भाई से भी हो रही है पूछताछ

    मौसेरे भाई से भी हो रही है पूछताछ

    वहीं इस फायरिंग में घायल मौसेरे भाई आदित्य से भी पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। साथ ही एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि गोरखपुर में विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन का पहली पत्नी से विवाद चल रहा है। मामले की जांच में कुल आठ टीमों को लगाया गया है। मृतक रंजीत बच्चन के खिलाफ गोरखपुर जिले में एक एफआईआर भी दर्ज है।

    पारिवारिक विवाद से भी जोड़कर घटना को देखा जा रहा है

    पारिवारिक विवाद से भी जोड़कर घटना को देखा जा रहा है

    बता दें, रविवार सुबह विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रंजीत बच्चन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रंजीत के मौसेरे भाई आशीष को भी गोली लगी है। एक तरफ इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है वहीं, दूसरी तरफ मोबाइल लूट के दौरान हत्या की भी बात सामने आ रही है। ज्वाइंट कमिश्नर नवीन अरोड़ा के मुताबिक, हमलावरों ने रंजीत बच्चन और उनके मौसेरे भाई का मोबाइल छिना। इसी दौरान गोली चलाई गई जो रनजीत के सिर में लग गई।

    चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

    चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

    उधर, पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के निर्देश पर लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। इनमें परिवर्तन चौक चौकी प्रभारी संदीप और पीआरवी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं।रंजीत ​बच्चन समाजवादी पार्टी से भी जुड़े थे। वह सपा के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाते रहे हैं। उनकी हत्या के बाद सपा ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है कि दिनदहाड़े हुई इस हत्या से आम जनमानस में दहशत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+