25 दिन, 42 शहर में राहुल रोड शो के जरिए यूपी में कांग्रेस के लिए जगायेंगे अलख
लखनऊ। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के लिए मैराथन रोड शो की शुरुआत करने जा रहे हैं। राहुल 25 दिनों में 42 जिलों का दौरा इस दौरान रोड शो के जरिए करेंगे। राहुल गांधी अगले महीने की शुरुआत में यह रोड शो पूर्वी यूपी से पश्चिमी यूपी के बीच करेंगे। इस रोड शो के जरिए राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले वाले विधानसभा चुनाव के लिए लोगों के बीच कांग्रेस के लिए वोट मागेंगे।
यूपी में मुख्यमंत्री के चेहरे के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा

राहुल का यह रोड शो देवरिया से शुरु होते हुए तकरीबन 42 जिलों से होता हुआ गुजरेगा, देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने से पहले इस रोड शो के जरिए कांग्रेस यूपी में फैले गुंडाराज और बेरोजगारी को अहम मुद्दा बनायेगी। इस रोड शो के जरिए कांग्रेस अपने यूपी अभियान को और तेजी देने की कोशिश करेगी। कांग्रेस यूपी में खुद को एक बार फिर से अस्तित्व में लाने के लिए तमाम बड़े नेताओं को प्रदेश में उतार रही है ताकि तीन दशक से सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार सत्ता की दहलीज तक पहुंच सके।
यूपी में कांग्रेस खुद को संजीदा दिखाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है, इसी कड़ी में पार्टी ने शीला दीक्षित को प्रदेश की मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यही नहीं पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व शीला दीक्षित की अगुवाई में रोड शो चला रही है जिसकी शुरुआत 21 अगस्त से की गयी है। अपने रोड शो के जरिए राज बब्बर और शीला दीक्षित 66 जिलों का दौरा करेंगे।
यूपी की राजनीति में सपा-बसपा के उदय का इतिहास और भाजपा की चुनौती
तकरीबन 15 दिनों तक चलने वाले इस रोड शो के जरिए लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की कोशिश करेंगे। सूत्रों की मानें तो राहुल का रोड शो एक छोटी बस से करेंगे और इस दौरान वह रास्ते में छोटी-छोटी सभाओं को संबोधित करेंगे। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि इस रोड शो के जरिए ना सिर्फ लोगों को कांग्रेस की ओर वापस लाने बल्क पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय करने की कोशिश की जाएगी।
-
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications