आपराधिक घटनाओं को लेकर प्रियंका गांधी ने लिखा- यूपी में हर दिन गुंडाराज के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं..
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार घट रही आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष योगी सरकार को घेरने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि क्या यूपी के मुखिया ने खबरें देखना छोड़ दिया है? क्या गृह विभाग में बैठे लोगों के सामने ये खबरें नहीं जाती? यूपी में हर दिन गुंडाराज के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। सीएम के गृहक्षेत्र में अपहरण की घटना घटी है। कासगंज में हत्याकांड। लेकिन दिखावे के लिए कुछ ट्रांसफर के अलावा. और कुछ नहीं हो रहा है। जंगलराज बढ़ रहा है।

बता दें कि कासगंज जिले में बीती रात एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गोली लगने से एक शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। ट्रिपल मर्डर की सूचना पाकर एसएसपी और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही है।
Recommended Video
वहीं गोरखपुर के पिपराइच इलाके में छठवीं कक्षा के एक छात्र के अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई है। अपहरण के बाद 14 वर्षीय मासूम बलराम की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से थाने में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि कल शाम 5:00 बजे ही आरोपियों ने बच्चे की हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications