लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी, बोलीं- हम किसानों के संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे

लखनऊ, 27 सितंबर: कांग्रेस महासचिव और यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी दौरे पर सोमवार को लखनऊ पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के 'भारत बंद'का समर्थन किया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया। प्रियंका ने कहा कि जब तक ये सरकार काले कानून वापस नहीं ले लेती, तब तक हम किसानों के स संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। बता दें, तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया है। बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

priyanka gandhi vadra reached lucknow said We will stand together with farmers

तीन कृषि कानून वापस लेने की मांग

इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, ''खेत किसान का, मेहनत किसान की, फसल किसान की लेकिन, भाजपा सरकार इन पर अपने खरबपति मित्रों का कब्जा जमाने को आतुर है। पूरा हिंदुस्तान किसानों के साथ है। @narendramodi काले कानून वापस लो।'' राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है, लेकिन शोषण करने वाली सरकार को यह नहीं पसंद है, इसलिए आज भारत बंद है।''

यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटी प्रियंका गांधी

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तैयारियों में जुटी हैं। वह लगातार यूपी के दौरा कर पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रही हैं। बैठक में चुनाव की रणनीति के साथ कार्यकर्ताओं को चुनाव में सक्रिय करने में लगी हुई हैं। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा का रोडमैप भी फाइनल किया जाएगा। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने के साथ ही हर मंडल में एक बड़ी जनसभा भी करेगी। पूर्वांचल में विधानसभा चुनाव की शुरुआत के लिए प्रियंका गांधी ने 2 अक्टूबर का दिन और वाराणसी शहर को चुना है। रोहनिया के जगतपुर डिग्री कॉलेज मैदान में प्रियंका गांधी की रैली आयोजित की गई है। इसके बाद वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी। 7 अक्टूबर से प्रतिज्ञा यात्रा निकाली जाएगी।

Recommended Video

    UP Election 2022: Priyanka Gandhi पहुंची लखनऊ, दो अक्‍टूबर को वाराणसी में महारैली | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+